उपचुनाव जीतने के आज सुशील कुमार रिंकू ने संसद में शपथ ली है

जालंधर : लोकसभा में आज से मानसून सेशन शुरू हो गया है। उपचुनाव जीतने के आज सुशील कुमार रिंकू ने संसद में शपथ ली है। इसके बाद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को सभी नेताओं ने मिलकर श्रद्धांजलि दी।

2 महीने बाद ली शपथ

उप-चुनाव तथा लोकसभा सत्र के बीच में लगभग 2 महीने का अंतर होने के कारण सुशील रिंकू औपचारिक तौर पर संसद सदस्य की शपथ नहीं ले पाए थे। उप-चुनाव जीतने के वह बाद जनता के काम करवाने में जुटे हुए थे। हलांकि वह सांसद सरकारी बैठकों में शामिल होते रहे हैं।

एबी क्लार्क इन के एमडी मनु कक्कड़ ने दी बधाई

 

सांसद सुशील कुमार रिंकू के शपथ समारोह के दौरान जालंधर से एबी इन क्लार्क इन होटल के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कक्कड़ और उनके सहयोगी मौजूद रहे। मनु कक्कड़ ने शपथ समारोह के बाद सुशील रिंकू को बधाई दी और कहा कि वह ही जालंधर का विकास कर सकते हैं।

AAP के इकलौते लोकसभा सांसद हैं रिंकू

आम आदमी पार्टी की अब लोकसभा में भी एंट्री हो गई है। सुशील कुमार रिंकू के शपथ लेते ही लोकसभा में आम आदमी पार्टी का एक सांसद हो गया है। राज्यसभा में तो आम आदमी पार्टी के कई सांसद हैं। भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद लोकसभा में कोई भी सांसद ”आप’ का नहीं रह गया था।

54 Views