पुलिस और जंगलात विभाग ने मिलकर एनिमल तस्करी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया है।
जांच में हुआ खुलासा, अब तक बेच चुके 2 बाज और 5 कछुए
जालंधर :(वरिंदर सिंह . दिनेश कुमार ) करतारपुर की पुलिस और जंगलात विभाग ने मिलकर एनिमल तस्करी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया है।
95 लाख रुपए में बंगाल टाइगर के शावक को बेचने की डील कर रहे गिरोह के तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को हिरासत में लिया है। आरोपियों की पहचान गांव नगला निवासी मनीष कुमार और तेज मोहन नगर निवासी अनमोल कुमार के रूप में हुई है। मामले में नामजद तीसरा आरोपी न्यू देओल नगर निवासी दीपांशु अरोड़ा अभी फरार है। थाना करतारपुर के प्रभारी रमनदीप सिंह ने बताया कि जंगलात विभाग के वन रेंज अफसर जसवंत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि किशनगढ़ में द पेट क्लब के नाम से दुकान चलाने वाले मनीष कुमार जंगली जानवरों की तस्करी करता है।

