ओलंपिक खत्म होने तक कोरोना आपातकाल की घोषणा करेगा जापान
टोकियो। ओलंपिक के दौरान कोरोना संक्रमण दर बढने की आशंका से जापान खेलों के समापन तक कोरोना आपातकाल की घोषणा कर सकता है। विशेषज्ञों के साथ गुरुवार की सुबह हुई बैठक में सरकारी अधिकारियों ने अगले सोमवार से 22 अगस्त तक जापान में आपातकाल लागू करने का प्रस्ताव रखा। महामारी के कारण 1 साल टल चुके ओलंपिक 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होने हैं।
125 Views

