नई मुसीबत: लुधियाना के मुर्गी फार्म में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, भोपाल लैब की रिपोर्ट के बाद कमेटी गठित
सार
गांव किला रायपुर स्थित सूबा सिंह के मुर्गी फार्म में चिकन में बर्ड फ्लू मिला है। भोपाल स्थित लैब से इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद सरकारी तंत्र सक्रिय हो गया है।
विस्तार
पंजाब कोरोना महामारी से जूझ रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब लुधियाना में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। गांव किला रायपुर स्थित सूबा सिंह के मुर्गी फार्म में चिकन में बर्ड फ्लू मिला है। भोपाल स्थित लैब से इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद सरकारी तंत्र सक्रिय हो गया है।
52 Views

