पंजाब को मिली कोरोना वैक्सीन की दो लाख डोज, विशेष विमान से चंडीगढ़ पहुंची ‘संजीवनी’

सार

मंगलवार को दो लाख डोज पहुंच जाने के बाद राज्य सरकार ने राहत की सांस ली है। लेकिन ये डोज राज्य में पहले से जारी 45 वर्ष से अधिक उम्र के टीकाकरण में ही इस्तेमाल होंगी, जबकि इसके बाद मिलने वाली वैक्सीन की नई खेप का उपयोग 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लिए हो सकेगा।

विस्तार

पंजाब सरकार द्वारा कोविड संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार से की गई वैक्सीन की मांग के तहत मंगलवार को वैक्सीन की दो लाख डोज चंडीगढ़ पहुंच गईं। विशेष विमान से पहुंचीं ये डोज चंडीगढ़ में पंजाब सरकार द्वारा स्थापित स्टोर में रखी गईं हैं, जहां से बुधवार को इन्हें पूर्व निर्धारित तरीके से विभिन्न जिलों के अस्पतालों में भेजा जाएगा।
49 Views