SC का केंद्र से सवाल : टीका के दाम पर क्या कर रही है सरकार? वेदांता को मिली ऑक्सीजन उत्पादन की मंजूरी

नई दिल्ली : कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच देश भर में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमराने के बाद सुप्रीम कोर्ट में आज स्वत: संज्ञान वाले मामले में सुनवाई जारी है. सर्वोच्च अदालत ने केंद्र सरकार से कोरोना टीकों की सप्लाई, ऑक्सीजन की आपूर्ति, कोरोना की दवाओं की उपलब्धता और लॉकडाउन को लेकर राज्यों के अधिकारियों को लेकर राष्ट्रीय की मांग की थी. सुनवाई के दौरान अदालत ने केंद्र सरकार से टीकों की कीमत को लेकर सवाल पूछे और कहा कि देश में जो हालात हैं, वे देशव्यापी आपातकाल के नहीं हैं, तो फिर कब होंगे?

इसके साथ ही, आज की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल कर दिया गया है. इसमें यह कहा गया है कि राज्यों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए चिट्ठी भेजी जा चुकी है. सर्वोच्च अदालत ने कहा कि इस सुनवाई का अर्थ यह बिल्कुल नहीं है कि हाईकोर्ट में जो सुनवाई चल रही है, उस पर रोक लगानी है. अदालत ने कहा कि हाईकोर्ट स्थानीय स्थिति को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं. राष्ट्रीय मुद्दों पर हमारा हस्तक्षेप करना आवश्यक था. हम राज्यों के बीच तालमेल बनाने का काम करेंगे.

42 Views