छोटे लॉकडाउन का बड़ा असर : दिल्ली से भारी संख्या में घरों को लौट रहे प्रवासी मजदूर, एक दिन में यूपी के लिए 77 हजार लोगों ने पकड़ी बस

नई दिल्ली/गाजियाबाद : कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते नए मामलों की रोकथाम के लिए दिल्ली में 6 दिन के लिए लगाए गए ‘छोटा लॉकडाउन का मोटा असर’ दिखाई देने लगा है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अपील के बावजूद डरे-सहमे प्रवासी मजदूरों के उठे कदम थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. रोजी-रोजगार बंद होने के भय से बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने-अपने घरों को वापस लौटने लगे हैं. आलम यह कि एक-एक दिन में हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर संकटों को झेलते हुए अपने घरों को लौट रहे हैं.

अंग्रेजी के अखबार मिंट में छपी एक खबर के अनुसार, दिल्ली से सटे गाजियाबाद में स्थानीय प्रशासन की ओर से करीब 1,500 बसों में भरकर 77,000 से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य तक भेजा गया है. एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि वैसे भी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के वजह से प्रवासी श्रमिक पहले से ही अपने-अपने घरों को लौट रहे थे, लेकिन दिल्ली सरकार द्वारा सोमवार से लॉकडाउन लगा दिए जाने की वजह से उनके लौटने की संख्या में भारी इजाफा हो गया है.

54 Views