पश्चिमी मेदिनीपुर में तृणमूल कार्यकर्ता की चाकू घोंपकर हत्या

Bengal Election Second Phase Voting LIVE Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार (1 अप्रैल 2021) को पूर्वी मेदिनीपुर की हाइ-प्रोफाइल सीट नंदीग्राम समेत चार जिलों (पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिमी मेदिनीपुर, बांकुड़ा और दक्षिण 24 परगना) की 30 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. 76 लाख मतदाता 171 उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे. नंदीग्राम में तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो एवं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला अपने पूर्व सहयोगी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी से है. चुनाव आयोग ने सभी 10,620 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है. केंद्रीय बलों की करीब 651 कंपनियों को तैनात किया गया है. मतदान सुबह 7 बजे से शाम को 6.30 बजे तक होगा. बंगाल चुनाव की हर अपडेट के लिए बने रहें प्रभात खबर (totalindianews.com) के साथ…

40 Views