Ind vs Eng: जानिए क्या होता है सॉफ्ट सिग्नल? जिसके कारण सूर्यकुमार यादव को आउट दिये जाने पर मचा है बवाल

Ind vs Eng: अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडिय में भारत ने चौथे टी-20 क्रिकेट मैच में गुरुवार को यहां इंग्लैंड को आठ रन से हरा कर पांच मैचों की शृंखला में 2-2 से बराबरी कर ली. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किये जाने के बाद आठ विकेट पर 185 रन बनाये. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम आठ विकेट पर 177 रन ही बना पायी. इस मैच के हिरो रहे सुर्य कुमार यादव (Suryakumar Yadav) जिहोंने 57 रनों की शानदार पारी खेली.

सुर्यकुमार यादव की तुफानी पारी के बदौतल ही टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने 186 रनों लक्ष्य सामने रखा. सुर्य कुमार यादव ने अपनी तुफानी पारी में 31 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 57 रन बनाए. दुसरे मैच में बल्लेबाजी करने का मौका का ना मिल पाने का कसर उन्होंने चौथे मैच में निकाल दिया. सुर्य कुमार यादव ने अपने पहले ही गेंद पर छक्का जड़ कर बता दिया था कि उनके इरादे क्या हैं.

40 Views