Red Fort Violance: लाल किला पर केसरिया झंड़ा फहराने वाले पंजाब के जुगराज के घर पर दिल्‍ली पुलिस का छापा

तरनतारन । Red Fort Violance: गणतंत्र दिवस के दिन 26 जनवरी को किसानों की दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर हिंसा के मामले में दीप सिद्धू और इकबाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद दिल्‍ली पुलिस ने एक अन्‍य आरोपित जुगराज सिंह का पकड़ने के लिए अपना अभियान तेज कर दिया है। दिल्‍ली पुलिस की टीम ने जुगराज सिं‍ह की गिरफ्तारी के लिए पंजाब में छापे मारे। दिल्‍ली पुलिस की टीम ने तरनतारन जिले के एक गांव में जुगराज सिंह के घर पर भी छापा मारा और उसके परिवार वालों से पूछताछ की। बता दें कि जुगराज ने 26 जनवरी को लाल किले पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज की जगह केसरिया झंडा फहराया था।

बताया जाता है कि 26 जनवरी को होशियापुर जिले के रहने वाले इकबाल सिंह ने भड़काऊ भाषण दिया था। इसके बाद गांव वां तारा सिंह निवासी जुगराज सिंह ने लाल किले पर केसरिया झंडा फहराया था। इससे पहले स्थानीय पुलिस ने भी गांव वां तारा सिंह में छापामारी की थी। परंतु वहां न तो जुगराज मिला और न ही उसके स्वजन।

जुगराज की जानकारी जुटाने तरनतारन पहुंची दिल्ली टीम, स्थानीय पुलिस ने घर पहुंच जुटाई जानकारी

गायक दीप सिद्धू के अलावा सुखदेव सिंह व इकबाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब दिल्ली पुलिस की नजरें जुगराज पर हैैं। दिल्ली पुलिस की टीम वीरवार को तरनतारन में जिला हेडक्वार्टर पर पहुंची। इसके बाद स्थानीय पुलिस की एक टीम गांव वां तारा सिंह में गई। इस टीम की अगुआई इंस्पेक्टर रैैंक के अधिकारी ने की।

42 Views