पंजाब : मनाही के बावजूद चल रहा था थाने के सामने IELTS सैंटर
अमृतसर : प्राईम पंजाब
पंजाब के अमृतसर से एक मामला सामने आया है। जिससे पता लगता है कि लोग खतरा मोल ले कर भी सरकारी हिदायतों का उल्लंघन खुल कर करते है। अमृतसर के रणजीत एवन्यू क्षेत्र में SHINE IELTS सेंटर पर गुप्त सूचना मिलने के बाद जब अधिकारियों ने छापेमारी की तो सबके होश उड़ गए। उक्त सैंटर में करीब 60 छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

जिसके बाद पुलिस ने सभी के मोबाइल फोन ले लिए और सैंटर के मालिक से पूछताछ की जा रही है। मामले का हैरानी जनक तथ्य ये हैं कि उक्त सैंटर के सामने ही पुलिस थाना है। फिर भी पता नही वहां पर पुलिस को इस बारे में पता नहीं चला। बड़े अधिकारियों ने खुद वहां पर रेड की तो मामला सामने आया। बता दे कि कोरोना महामारी के चलते सभी स्कूल, कालेज, Tution Centres और कोचिंग सैंटर खोले जाने की मनाही की गई है।

48 Views

