BIG NEWS पंजाब : मामूली विवाद के बाद पिता ने पुत्र को गोली मार कर ले ली जान

फाजिलका : प्राइम पंजाब
जलालाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। वहां पर एक व्यक्ति ने गोली मार कर अपने पुत्र की हत्या कर दी। दोनों एक ही घर में रहते थे। ये वारदात जलालाबाद के गांव घांगा खुर्द में शनिवार रात हुई तब मामूली विवाद के बाद बाज सिंह नामक व्यक्ति ने अपनी .12 बोर की दोनाली बंदूक से अपने ही सगे पुत्र जगसीर सिंह (30) के सिर में गोली मार दी। जिस से वह घायल हो कर गिर पड़ा। जिसके बाद घायल को इलाज के लिए मुक्तसर साहिब ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पंहुची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक युवक के परिजनों के बयान पर आरोपी बाज सिंह पर मामला दर्ज किया गया है। मृतक की पत्नी ने बताया कि कुछ समय पहले घरेलू विवाद के चलते ससुर बाज सिंह व पति जगसीर एक ही घर में अलग-अलग हो गए थे। उसका ससुर शराब पीने के आदी हैं। पिता-पुत्र में छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता था। शनिवार रात पुत्र घर आया इस दौरान पिता व पुत्र में विवाद हो गया। जिसके बाद बाज सिंह ने गुस्से में पागल हो कर अपने पुत्र को गोली मार दी।

54 Views