Covid Testing : अब सरकारी अस्पतालों में मुफ्त और प्राइवेट अस्पतालों में 250 रुपये में होगा कोरोना टेस्ट

चंडीगढ़ : प्राइम पंजाब
पंजाब में कोरोना की रफ्तार थम नहीं रही है। जिसके बाद अब सरकार ने फैसला किया है कि पंजाब के लोग अब अ्राधार कार्ड और अपना म्रोबाइल नंबर बताकर कोरोना जांच के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएट्री) करवा सकेंगे। इसके लिए न कोई सवाल पूछा जाएगा और न ही किसी पर्ची की जरूरत होगी। सरकारी अस्पतालों व मोबाइल वैन में टेस्टिंग पूरी तरह से मुफ्त होगी, जबकि प्राइवेट अस्पतालों से 250 रुपये प्रति टेस्ट के खर्च पर टेस्ट करवाया जा सकेगा। आरएटी के नतीजे आधे घंटे में उपलब्ध हो जाते हैैं। जबकि आरटी-पीसीआर टेस्टिंग भी इसी तरह से होगी।


मुख्य सचिव पंजाब विनी महाजन ने पटियाला, बठिंडा, अमृतसर, लुधियाना, जालन्धर और मोहाली जिलों के डिप्टी कमिश्नरों व सिविल सर्जनों के साथ कोविड की स्थिति की समीक्षा की। विनी महाजन ने उन्हें निजी अस्पतालों, फार्मेसी, केमिस्ट दुकानों पर 250 रुपये प्रति टेस्ट की मामूली कीमत पर आरएटी टैस्टिंग करवाने के लिए निर्देश भी दिए। यहां एकत्र किए गए टेस्ट के नतीजों और डेटा को अगली कार्रवाई के लिए सरकारी पोर्टल पर अपलोड किया जा सकता है। महाजन ने कहा कि निजी अस्पतालों और डाक्टरों को टेस्ट का प्रशिक्षण देकर किटें मुहैया करवाई जाएंगी। इस तरह टेस्ट से बीमारी की पहचान जल्द होगी और इलाज में तेजी आएगी जो लोग आरएटी द्वारा पॉजिटिव पाए गए हैं या जिनमें लक्षण पाए गए हैं और रिपोर्ट नेगेटिव है, उनकी पुष्टि के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट के जरिए दोबारा जांच की जा सकती है। वही, सेहत विभाग के प्रमुख सचिव ने लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मोहाली व अमृतसर में 40 साल से उपर उम्र के लोगों के टेस्ट किए जाने की जरूरत पर जोर दिया। लोगों में कोरोना टैस्टों को लेकर पैदा गलतफहमियिों को दूर करने की कोशिश की जा रही है।

60 Views