पंजाब पुलिस का चौकी इंचार्ज और ASI सस्पेंड-पढ़ें कया था कारण

मोगा : प्राइम पंजाब
कोरोना काल के समय भी कुछ एक पुलिस वाले अपनी पुरानी आदतें बदल नहीं पा रहे हैं। ऐसा ही एक मामा जिला मोगा से सामने आया है। धर्मकोट के थाना कोटइसेखां के अंतर्गत बलखंडी पुलिस चौकी में अजब ही नजारा देखने को मिला है। उक्त चौकी का स्टाफ पर आरोप लगे है कि रविवार रात मेन गेट को अंदर से बंद कर कथित तौर पर शराब पी जा रही थी। जानकारी मिलने पर धर्मकोट के डीएसपी को मौके पर भेजा गया तो वहां पर खलबली मच गई। मौके पर एक सब इंस्पेक्टर और एएसआई कथित तौर पर नशे में मिले।
डीएसपी के अनुसार, वह रात को ड्यूटियां चेक कर रहे थे। इस दौरान चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह व एएसआई दर्शन सिंह शराबी हालत में मिले। मोगा सरकारी अस्पताल में उनका मेडिकल करवाया गया। एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने दोनों को सस्पेंड कर दिया गया। दोनों पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ विभागीय जांच चलेगी।

66 Views