पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बाजवा की सुरक्षा वापस ली गई, कैप्टन अमरिन्दर के खिलाफ बोलना पड़ा मंहगा

चंडीगढ़ : प्राईम पजाब
पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी चरम सीमा तक पंहुच गई लगती है। पार्टी के राज्यसभा सांसद और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के जवानों को वापस ले लिया गया है। सरकार का कहना है कि बाजवा को केंद्रीय सुरक्षा मिली हुई है। बता दें कि बाजवा को पंजाब सरकार ने 14 सुरक्षाकर्मी दिए हुए थे। इनमें 8 सुरक्षा कर्मचारी सरकार ने कोरोना काल के दौरान पहले ही वापस ले लिए थे। अब बचे 6 सुरक्षाकर्मियों भी वापस ले लिये गये है।
सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक सुरक्षा संबंधी जांच के बाद पता चला कि बाजवा को किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। उनके पास केंद्रीय सुरक्षा मौजूद है। बाजवा को प्रदान की गई राज्य पुलिस सुरक्षा बेमानी हो गई थी, क्योंकि उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से सीधे निजी सुरक्षा प्राप्त की थी। बाजवा को 19 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जेड श्रेणी सुरक्षा कवर दिया गया था। उनकी व घर की सुरक्षा और एस्कॉर्ट के लिए 25 सीआइएसएफ कर्मियों के अलावा 2 एस्कॉर्ट ड्राइवर हैं।
पिछले समय के दौरान बाजवा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर लगातार हमले करते रहें हैं। गत दिवस उन्होंने पंजाब में जहरीली शराब के मामले में कैप्टन दोषी बताया था।

53 Views