श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर, बाज़ार शेखां, जालंधर समिति ने भाजपा पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार रिंकू का किया भव्य स्वागत एवं सम्मान

श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर, बाज़ार शेखां, जालंधर समिति ने भाजपा पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार रिंकू का किया भव्य स्वागत एवं सम्मान

बालाजी मंदिर समिति द्वारा भाजपा नेता सुशील कुमार रिंकू का सम्मान समारोह आयोजित

जालंधर, 06 अगस्त 2026 ( वरिंदर सिंह ) श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर, बाज़ार शेखां, जालंधर समिति द्वारा भारतीय जनता पार्टी पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्री रिंकू को पुष्पगुच्छ, सिरोपा एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

समिति के प्रधान राजीव ग्रोवर (बुल्ला) ने कहा कि सुशील कुमार रिंकू का भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में मनोनयन जालंधर एवं पूरे पंजाब के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री रिंकू अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं जनसेवा के बल पर संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

अपने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा पंजाब में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

इस अवसर पर समिति के प्रधान राजीव ग्रोवर (बुल्ला), विजय मिड्ढा, मुनीश हरजाई, सनी बत्रा, तरूण बठला, जोगिंदर पाल, मिंकू, राजीव ग्रोवर गौरव, खोली जी, जसपाल सिंह, पंकज एवं शोरी सहित समिति के अन्य पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने श्री रिंकू को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

75 Views