मानव उत्थान सेवा समिति ने जामा पार्क में चलाया स्वच्छ भारत अभियान।

मानव उत्थान सेवा समिति ने जामा पार्क में चलाया स्वच्छ भारत अभियान।
मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में सुविख्यात समाजसेवी व आध्यात्मिक गुरु श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा व पूज्य श्री विभु जी महाराज के मार्ग दर्शन में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी दिनांक 27व 28 सितंबर 2025 तथा समस्त भारतवर्ष भारत सरकार की स्वच्छता को लेकर सेवा पखवाड़ा के तहत दो दिवसीय स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है।
इसी संदर्भ में समिति की शाखा जालंधर की ओर से श्री हंस सत्संग मंदिर जालंधर आश्रम प्रभारी महात्मा गीता बाई जी के दिशा निर्देशन में आज कपूरथला शहर के बीचों बीच स्थित जामा पार्क में व्यापक स्तर पर सफाई कार्य किया गया। सफ़ाई अभियान में मानव सेवा दल के सदस्यों, समिति कार्यकताओं तथा युथ टीम के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर निस्वार्थ भाव से श्रमदान किया।
शहरवासियों ने इस स्वच्छता अभियान से प्रेरणा लेकर अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा अन्य लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

63 Views