जालंधर जिले के रामा मंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चगिट्टी बाईपास पर एक अज्ञात व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस कर्मियों ने बेहोशी की हालत में पाया।

जालंधरः जालंधर जिले के रामा मंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चगिट्टी बाईपास पर एक अज्ञात व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस कर्मियों ने बेहोशी की हालत में पाया। व्यक्ति की हालत गंभीर होने के चलते उसे तत्काल सिविल अस्पताल, जालंधर में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान व्यक्ति की 21 सितंबर को मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर ए.एस.आई. पलविंदर कुमार अपने साथी कर्मचारी के साथ सिविल अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह (मोर्चरी) में 72 घंटों के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। इस दौरान मृतक की पहचान करवाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रामा मंडी थाना में अज्ञात व्यक्ति की मौत के संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और लोगों से अपील की है कि अगर कोई इस व्यक्ति की पहचान के बारे में जानकारी रखता हो, तो रामा मंडी थाना से संपर्क करें।

42 Views