दयावंती फाऊंडेशन ने शिव मंदिर पक्का बाग में लगाया निशुल्क जांच शिविर

दयावंती फाऊंडेशन ने शिव मंदिर पक्का बाग में लगाया निशुल्क जांच शिविर

आयुर्वेदिक दवाओं का शरीर पर नहीं पड़ता दुष्प्रभाव : रघबोत्रा

फगवाड़ा ( डॉ रमन / हरदयाल सिंह संधू ) दयावंती आयुकेयर चैरिटेबल डिस्पेंसरी बंसी लाल मार्किट बंगा रोड फगवाड़ा की ओर से शिव मन्दिर पक्का बाग स्टार्च मिल फगवाड़ा में मुफ्त कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए फाऊंडेशन के चेयरमैन श्री सतीश कुमार बत्रा (फरंटियर क्लाथ हाऊस) ने कैंप का शुभारंभ करवाया और मन्दिर में आने वाले श्रद्धालुओं को आवश्यकता अनुसार मैडिकल जांच करवाने का आह्वान किया। कैंप के दौरान जरूरतमंदों की जांच करके आवश्यकता अनुसार बिल्कुल मुफ्त दवाएं भेंट की गई। फाऊंडेशन के मैनेजर परमजीत सिंह चग्गर एवं महासचिव मलकीयत सिंह रघबोत्रा की देखरेख में आयोजित इस कैंप में डा. विकास कुमार (बी.ए.एम.एस.) व सहायक परमिन्द्र सिंह अधारित टीम ने 87 मरीजों की अलर्जी, चर्मरोग, पुराना नजला, जुकाम, अस्थमा, जोड़ों व घुटनों का दर्द, गठिया, कैल्शियम की कमी इत्यादि विभिन्न रोगों की जांच करके जरूरतमंदों को एक सप्ताह की दवाएं मुफ्त भेंट की। साथ ही अधिक दवा की आवश्यकता होने पर बंगा रोड स्थित डिस्पेंसरी से मुफ्त दवा प्राप्त करने के लिये कहा। रघबोत्रा ने बताया कि आयुर्वेद चिक्तिसा प्रणाली के जन्मदाता मर्हिषि आचार्य चरक थे। जिनके अनुसार स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा एवं रोग को जड़ से दूर करने का ज्ञान आयुर्वेद प्रणाली में विद्यमान है। उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक दवा रोग की जड़ पर प्रहार करती है और इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता। आयुर्वेद दवाओं का प्रयोग स्वस्थ व्यक्ति भी कर सकता है क्योंकि इनसे हमारी आधुनिक जीवन शैली को सही दिशा और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी आदतें विकसित होती है। जड़ी बूटी सहित अन्य प्राकृतिक चीजों से दवाएं और रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल होने वाले पदार्थ तैयार किए जाते हैं। जिनके इस्तेमाल से जीवन सुखी, तनाव मुक्त और रोग मुक्त बनता है। अंत में फाऊंडेशन के मैनेजर परमजीत सिंह चग्गर ने सहयोग के लिये मन्दिर के प्रबंधकों और सभी गणमान्यों का आभार प्रकट किया। मन्दिर के प्रबंधकों द्वारा मुख्य अतिथि सतीश कुमार बत्तरा को समृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मन्दिर कमेटी के प्रधान इन्द्रजीत कालड़ा, पंडित सुनील तिवाड़ी, सुनील मिश्रा, पंडित केदारनाथ, विश्वामित्र शर्मा, मोहन लाल तनेजा, दविन्द्र बिल्ला सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे

41 Views