लोकसभा चुनाव में सनातन विरोधी दलों और उनके सहयोगियों से सचेत रहे देश का हिन्दू समाज : दीपक भारद्वाज
लोकसभा चुनाव में सनातन विरोधी दलों और उनके सहयोगियों से सचेत रहे देश का हिन्दू समाज : दीपक भारद्वाज
कहा : बहुसंख्यक हिन्दू समाज के पास रहेगी सत्ता की चाबी
फगवाड़ा ( डॉ रमन / हरदयाल सिंह संधू ) अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा समिति के पंजाब प्रधान दीपक भारद्वाज ने लोकसभा चुनाव के दौरान देश भर के हिन्दू समाज को सचेत किया है कि पोलिंग बूथ पर वोट डालते समय सनातन विरोधी राजनीतिक दलों और उनके सहयोगियों से सचेत होकर ही अपना मतदान करें। उन्होंने कहा कि पिछले समय के दौरान देश के कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने सनातन धर्म के बारे में बहुत ही शर्मनाक टिप्पणीयां की और कई ऐसे दल भी हैं जो अपने राजनीतिक स्वार्थ की वजह से उनके सहयोगी बने हुए हैं और सनातन को गाली देने वाले बयानों का खण्डन तक करने से परहेज करते हैं। ऐसे राजनीतिक दलों से हिन्दू समाज अपनी भलाई की उम्मीद कतई नहीं कर सकता। दीपक भारद्वाज ने कहा कि देश की सत्ता की चाबी हमेशा से बहुसंख्यक हिन्दू समाज के पास रही है लेकिन राजनीतिक साजिशों ने अब तक समाज को बांट रखा था। मगर अब समूह सनातन धर्म प्रेमी जाग चुके हैं और आपस में एकजुट हैं। इसलिए देश में वही पार्टी राज करेगी जिसे सनातन हिन्दू समाज का समर्थन प्राप्त होगा। हिन्दू समाज भी अब उसी को वोट करेगा जो हिन्दू हितों की रक्षा का वचन देगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों के लिये उचित मुआवजा, कश्मीरी पंडितों का सम्मान सहित घाटी में पुनर्वास, देश में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और हिन्दू देवी-देवताओं के लिये अपमानजनक शब्दावली का प्रयोग करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान मुख्य रूप से हिन्दू समाज की मांग है। जिसके लिये अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा समिति श्रद्धय पंचानंद गिरि जी महाराज के नेतृत्व में पहले भी संघर्ष करती रही है और अब भी उनके आशीर्वाद से यह संघर्ष जारी है

