भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस भारत शाखा धीना जालंधर की तरफ –

जालंधर : भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस भारत शाखा धीना जालंधर की तरफ – से परमपूज्य प्रभु ऋषिनाथ रत्नाकर जी के ब्रह्मलीन दिवस के उपलक्ष्य में सात अप्रैल को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस बात की जानकारी संस्था के पदाधिकारी पंजाब सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कम्यूनिटी हाल धीना में कार्यक्रम का आयोजन होगा।
इस दौरान राष्ट्रीय गायक राकेश राही, पवन द्रविड़ और मुख्य प्रचारक स्वामी बालयोगी प्रगट नाथ महाराज, वीरेश, विजय दानव मुख्य संचालक भावाधस भारत, बहन ऊषा द्रविड़, स्वामी हैप्पी भील, धर्मज्ञ अशोक दैत्य संत शिवनाथ सहित संत समाज शिरकत करेगा।

45 Views