जालंधर देहात क्षेत्र के एस एस पी बने अंकुर गुप्ता।
जालंधर देहात क्षेत्र के एस एस पी बने अंकुर गुप्ता।
जालंधर (हरबीर सिंह गिल)
पंजाब चुनाव आयोग के आदेशानुसार 2016 बैच के आईपीएस अंकुर गुप्ता को जालंधर ग्रामीण क्षेत्र का एस एस पी नियुक्त किया गया है। चुनाव आयोग ने इसके पूर्व पीपीएस मूखविंदर सिंह भुल्लर का तबादला किया था, और आईपीएस कैडर के एसएसपी नियुक्त करने का निर्देश जारी किया था ।अंकुर गुप्ता शनिवार को अपना पद ग्रहण करेंगे, और लॉ एंड ऑर्डर संबंधित विषयों की देखरेख करेंगे।जालंधर ग्रामीण क्षेत्र में नशा तस्करी रोकने को भी उन्होंने प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। आगामी लोकसभा चुनाव बिना किसी डर और खौफ के हो सके इसके लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग करेंगे और चुनाव प्रक्रिया को आसान बनाने का पूर्ण प्रयास करेंगे ताकि चुनाव बिना किसी डर और खौफ के आसान तरीके से संपन्न कराए जा सके।

