श्री महावीर जैन माडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल का वार्षिक परिणाम रहा शानदार

श्री महावीर जैन माडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल का वार्षिक परिणाम रहा शानदार

स्कूल प्रबंधक कमेटी ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

फगवाड़ा (डॉ रमन / हरदयाल सिंह संधू ) श्री महावीर जैन माडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल होशियारपुर रोड फगवाड़ा में आज सेशन 2023-24 का वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय के शानदार परीक्षा परिणाम की स्वर्णिम सूची में स्थान पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अजय जैन, सचिव अतुल जैन व कोषाध्यक्ष अजीत जैन द्वारा स्वर्ण समारिका एवं प्रमाण पत्र भेंट कर पुरस्कृत किया गया। समिति अध्यक्ष अजय जैन ने अपने संबोधन में जहां विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिये बधाई दी वहीं जो छात्र किसी कारणवश पूर्ण सफलता हासिल नहीं कर पाये, उनका भी उत्साहवर्धन करते हुए आगामी वर्ष में कड़ा परिश्रम करके लक्ष्य की पूर्ति हेतु प्रेरित किया। इसके अलावा उन्होंने स्कूल के शानदार परिणाम के लिये स्कूल के कत्र्वयनिष्ठ एवं अनुभवी स्टाफ और बच्चों के अभिभावकों को भी शुभकामनाएं दी

55 Views