सिद्ध बाबा बालक नाथ मन्दिर कटैहरा बाजार में चैत्र मास का वार्षिक महिला संकीर्तन 21 मार्च को

सिद्ध बाबा बालक नाथ मन्दिर कटैहरा बाजार में चैत्र मास का वार्षिक महिला संकीर्तन 21 मार्च को

कल शाम को होगा भव्य जागो का आयोजन

फगवाड़ा ( डॉ रमन / हरदयाल सिंह संधू ) श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मन्दिर शहीद जलोटा चौक कटैहरा बाजार फगवाड़ा में मंदिर के संस्थापक स्व. रक्षा रानी जलोटा (झाई जी) की समृति एवं चैत्र मास के उपलक्ष्य में वार्षिक महिला संकीर्तन वीरवार 21 मार्च को करवाया जा रहा है जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए मन्दिर कमेटी के चेयरमैन राजेश जलोटा (राजू) एवं प्रधान बाल कृष्ण वधवा ने बताया कि 20 मार्च दिन बुधवार को सांय 4.00 बजे जागो निकाली जाएगी जो कि मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर शहर की परिक्रमा करती हुई वापिस मन्दिर में समाप्त होगी। जिसके बाद रात्रि 9 बजे भण्डारा किया जाएगा। 21 मार्च को दोपहर 12 बजे ज्योति पूजन की रस्म मन्दिर कमेटी के चेयरमैन राजेश जलोटा (राजू) निभायेंगे। जिसके पश्चात दोपहर 12.30 बजे श्रीमति रक्षा रानी जलोटा महिला संकीर्तन मण्डली के अलावा शहर के विभिन्न मन्दिरों से पधारी संकीर्तन संकीर्तन मंडलियों द्वारा बाबा जी की महिमा का गुणगान किया जायेगा। जो हरि इच्छा तक जारी रहेगा। सांयकाल 6.30 बजे लंगर प्रसाद वितरित किया जाएगा। प्रबंधकों ने बाबा जी के समूह भक्तों से अपील कर कहा जागो तथा महिला संकीर्तन समागम में हर वर्ष की भांति इस बार भी बढ़चढ़ कर भाग लेकर बाबा बालक नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस अवसर पर गोपाल चोपड़ा बब्बू, राजकुमार जलोटा पप्पी, मधु भूषण कालिया, रविन्द्र कुमार काला, दर्शन भल्ला के अलावा महिला संकीर्तन मण्डली की महिलाएं, बालक सेवा संघ के सेवादार और मन्दिर कमेटी के समूह सदस्य उपस्थित थे

47 Views