कलूचा परिवार ने चिंतपुर्णी में लगाया चैत्र मास को समर्पित भंडारा

कलूचा परिवार ने चिंतपुर्णी में लगाया चैत्र मास को समर्पित भंडारा

हैप्पी ब्रोकर ने करवाया लंगर वितरण का शुभारंभ

फगवाड़ा ( डॉ रमन / हरदयाल सिंह संधू ) समाज सेवक सुदेश कलूचा एवं परिवार की ओर से छिन्नमस्तिका माता चिंतपुर्णि धाम में चैत्र मास के उपलक्ष्य में वार्षिक भण्डारा किन्नू लाल थड़ा, मेहली गेट सराएं में लगाया गया। भण्डारे के दौरान लंगर वितरण का शुभारंभ भाजपा मण्डल फगवाड़ा के प्रैस सचिव हैप्पी ब्रोकर ने करवाया। उन्होंने वापिसी पर फगवाड़ा में वार्तालाप के दौरान बताया कि चिंतपुर्णी धाम में चैत्र नवरात्र का वार्षिक मेला 9 से 14 अप्रैल तक आयोजित होगा। लेकिन अभी से माता चिंतपुर्णी के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं का सैलाब उमडऩे लगा है। उन्होंने बताया कि संगत ने बहुत प्रेम भाव से लंगर ग्रहण किया। सुदेश कलूचा के अनुसार उनके परिवार की माता चिंतपुर्णी में गहरी आस्था है और वे माता रानी के आशीर्वाद से हर साल भंडारा करवाते हैं। इस अवसर पर विक्की कलूचा, विशु कलूचा, बृज कलूचा, सतपाल कलूचा, ऊषा कलूचा, वंदना कलूचा, नेहा कलूचा, गिरीश मखीजा, दीपक कलूचा, सुनील कलूचा, बोबी अरोड़ा, शोनक कलूचा, हितेन कलूचा, कान्वी कलूचा, शीना उप्पल, वैशव कलूचा एवं गीतांजली कलूचा आदि उपस्थित थे

58 Views