पेपर चौक में शहीद भगत सिंह की आदमकद प्रतिमा की हो स्थापना : शर्मा/बग्गा

पेपर चौक में शहीद भगत सिंह की आदमकद प्रतिमा की हो स्थापना : शर्मा/बग्गा

निगम कमिशनर अनुपम कलेर को सौंपा ज्ञापन

फगवाड़ा ( डॉ रमन / हरदयाल सिंह संधू ) शहीद भगत सिंह वेलफेयर सोसायटी (रजि.) फगवाड़ा एवं शहीद भगत सिंह यूथ क्लब का एक प्रतिनिधिमण्डल सोसायटी के प्रधान शिव शर्मा के नेतृत्व में आज नगर निगम कमिशनर श्रीमति अनुपम कलेर से मिला। इस दौरान समूह सदस्यों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट करके फगवाड़ा में नियुक्ति का स्वागत किया। इस दौरान सोसायटी एवं क्बल की तरफ से निगम कमिशनर अनुपम कलेर को एक ज्ञापन पत्र भी सौंपा गया जिसमें शहीद भगत सिंह चौक (पेपर चौक) में भगत सिंह की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई ताकि फगवाड़ा वासी 23 मार्च को शहीद ए आजम भगत सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर सकें। इस दौरान वार्तालाप में सोसायटी प्रधान शिव शर्मा ने बताया कि काफी साल पहले नगर निगम फगवाड़ा में पेपर चौक का नाम शहीद भगत सिंह चौक रखने का प्रस्ताव पारित हो चुका है लेकिन तब फ्लाई ओवर का निर्माण नहीं हुआ था और यह चौक हाई-वे अथारिटी के अधीन होने की वजह से चौक में कार्पोरेशन द्वारा प्रतिमा स्थापित नहीं की जा सकी थी। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह समूह युवा पीढ़ी के लिये प्रेरणा ोत हैं अत: उनके बलिदान दिवस पर चौक में आदमकद प्रतिमा की स्थापना स्थानीय प्रशासन की तरफ से भी उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर हितेन्द्र राणा, राहुल सिंह (शैरी), जसविंदर सिंह (साबा), गुरबख्श सिंह, निखिल खोसला, हनी भीम, आशु पुरी, धारिया, लव, प्रदीप सैनी, विनय ऐरी, मनी खेड़ा रोड के अलावा शहीद भगत सिंह यूथ क्लब के प्रधान गौरव बग्गा भी साथियों सहित उपस्थित थे

48 Views