सैफरन स्कूल की प्रिंसिपल एवं अध्यापिकाओं को खत्री समाज वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया गया सम्मानित

सैफरन स्कूल की प्रिंसिपल एवं अध्यापिकाओं को खत्री समाज वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया गया सम्मानित

फगवाड़ा ( डॉ रमन/हरदयाल सिंह संधू ) आज सैफरन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में खत्री समाज वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया । संस्था के प्रधान रमन नेहरा , सचिव
महिंद्र सेठी एवं सरपरस्त , रणबीर दुग्गल ने सैफरन पब्लिक स्कूल की प्राचार्या संदीपा सूद एवं उनकी टीम को सम्मानित करके अपने वक्त्यव में कहा कि हम देश की मातृ शक्ति को नमन करते है । देश के उत्थान में महिला शक्ति का बहुत बड़ा योगदान है इसी भावना कि साथ उन्होंने सैफरन पब्लिक स्कूल की प्राचार्या डा संदीपा सूद एवं महिला अध्यापकों जिन्होंने बहुत से छात्रों के जीवन को नयी राह दी , उनके जज़बे को सलाम करते हुए आज का महिला सम्मान कार्यक्रम रखा । उन्होंने अपराजिता माइकल , सीमा राणा , मीनू पाठक , शालिमा वर्मा, गुर्शरण कौर , कुलप्रीत कौर , अमिता जोशी , रश्मि कक्कड़ , परनीत शर्मा , रश्मि आनंद , सविता थापर , इन्दु रानी , मेघा वाधवा , अमरजीत कौर को भी सम्मानित किया। डा संदीपा सूद ने अपने आभार संदेश में कहा कि खत्री समाज वेलफेयर सोसाइटी के कृतज्ञ है जिन्हें महिला शक्ति को नमन करते हुए आज स्कूल में आ कर उन्हें सम्मानित किया । उन्होंने कहा कि उनकी सोच महिलाओं के प्रति सोच को प्रकट करती है । खत्री समाज वेलफेयर सोसाइटी से प्रेरणा ले समाज की अन्य सामाजिक सेवा संस्थाओं को आगे आना चाहिए । उन्होंने महिला सशक्तिकरण और उनके अधिकारों की बात भी रखी । डा सूद ने कहा कि महिलाओं में अपरिमित शक्ति और क्षमताएँ विद्यमान है । डा सूद ने कहा कि इस बार की यूनाइटेड नेशन की अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम (इन्वेस्ट इन वुमन – एक्सीलेरेटे प्रोग्रेस ) गेम और भी उत्साह भर्ती है ।
संस्था के प्रधान रमन नेहरा ने कहा कि आज की महिला एक जागरूक महिला है और उसने हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए है और आज युग निर्माण में अपना अहम योगदान दिया है । संस्था के सचिव महेंद्र सेठी एवं सरपरस्त रणबीर दुग्गल में सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित की

50 Views