कश्मीर सिंह माही बने भाजपा अनसूचित जाती मोर्चा के प्रदेश उपप्रधान
कश्मीर सिंह माही बने भाजपा अनसूचित जाती मोर्चा के प्रदेश उपप्रधान
हर वर्ग को सम्मान देती है भाजपा-एसआर लद्दड़
फगवाड़ा()लोकसभा चुनावो से पहले भाजपा खुद को हर तरफ से मजबूत करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतिओ को जन-जन तक पहुंचा कर लोगो को पार्टी में शामिल करने और अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए पुरे उत्साह से कार्य कर रही है।इस कड़ी में शनिवार को भाजपा अनसूचित जाती मोर्चा के प्रदेश प्रधान एसआर लद्दड़ ने पूर्व सरपंच व पूर्व सदस्य जिला परिषद जगपालपुर कश्मीर सिंह माही को भाजपा अनसूचित जाती मोर्चा का प्रदेश उपप्रधान नियुक्त किया है।उन्होंंने अपनी इस नियुक्ति पर पार्टी हाईकमान,पार्टी के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ व भाजपा अनसूचित जाती मोर्चा के प्रदेश प्रधान एसआर लद्धड़ का आभार प्रगट करते हुए विश्वाश दिलाया कि वह पार्टी मजबूती और आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी उमीदवारो को विजय बनाने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करेंगे।इस अवसर एसआर लद्दड़ ने नई जिम्मेदारी संभालने वाले कश्मीर सिंह माही को बधाई देते हुए कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी और सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करने का मौका मिलने पर पूरी तनदेही से काम करें।कश्मीर सिंह माही ने कहा कि वह नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व से बहुत प्रभावित हैं।उन्होंने गरीब खासतौर से एससी वर्ग के लिए बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी गरीब लोगों के आदर्श हैं।इस अवसर पर एसआर लद्दड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही हर वर्ग को सम्मान देती है।पार्टी का मूलमंत्र ही सबका साथ-सबका विकास है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल भ्रम फैल आती है और ऐसे ही ब्रह्म खबरों को हमें अपने बुद्धि विवेक के साथ उस भ्रम को फैलने से रोकना है और हर मामले की सच्चाई को अधिक से अधिक जनता के बीच में रखना ही हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है देखा जाए तो भीमराव अंबेडकर जी ने हर सामाजिक वर्ग के उत्थान के लिए कई बड़े प्रयत्न किए लेकिन उनके इस प्रयास को कांग्रेस ने केवल छल पूर्वक उपयोग कर राजनीति की लेकिन उनकी विचारधारा और उनके प्रयास को धरातल पर उतारने का काम भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया देखा जाए तो भीमराव अंबेडकर जी को कभी भी भारत रत्न का खिताब कांग्रेस ने नहीं दिया और सर्वप्रथम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने भारत रत्न से उपाधि दी गई इतना ही नहीं उनकी जन्मस्थली महू को एक तीर्थ स्थल के नाम पर डेवलप कर उनके विचारों को जनता के बीच एक आदर्श रूप में प्रस्तुत किया है।उन्होंने कहा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं पंडित दीनदयाल के विचारों को सच करने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है।देखा जाए तो 70 साल में किसी भी गरीब को कांग्रेस ने छत तक देना उचित नहीं समझा और भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी सरकार ने आज लाखों लाख लोगों को टपकती हुई छत और कच्चे घरों से निजात दिलाते हुए पक्के घरों की सौगात दी है।इतना ही नहीं ऐसी कई अन्य योजनाएं हैं जिससे गरीब तबके के लोगों का उद्धार हुआ है।भाजपा जाति भेदभाव की राजनीति का भ्रम नहीं फैलती उनके लिए सभी धर्म और जाति के लोग एक समान है हर जाति धर्म के वर्ग का सम्मान भारतीय जनता पार्टी में रखा जाता है।इस लिए आज भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है।इस अवसर पर भाजपा एससी प्रदेश सचिव रवि कुमार,युवा मोर्चा के जिला उपप्रधान सिद्धार्थ राज आदि उपस्थित थे।

