आप नेताओं ने गुरु हरगोबिंद नगर स्थित आम आदमी क्लीनिक के कामकाज का लिया जायजा

आप नेताओं ने गुरु हरगोबिंद नगर स्थित आम आदमी क्लीनिक के कामकाज का लिया जायजा

कहा : लोगों को मुफ्त में मिल रही उत्तम ईलाज की सुविधा

फगवाड़ा ( डॉ रमन / हरदयाल सिंह संधू ) मार्किट कमेटी फगवाड़ा के चेयरमैन तविन्द्र राम ने आज पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष क्वात्रा एवं विजय कुमार ने स्थानीय गुरु हरगोबिंद नगर में स्थित आम आदमी क्लीनिक का दौरा करके कामकाज का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी डाक्टर कमलजीत कौर ने आप नेताओं को बताया कि इस क्लीनिक में रोजाना 80 से 100 मरीज दवाई लेने तथा मैडिकल टैस्ट करवाने के लिये आते हंै। आप नेताओं ने क्लीनिक के कामकाज के प्रति संतुष्टि प्रकट करते हुए वार्तालाप में बताया कि यह आम आदमी क्लीनिक पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की जनता के स्वास्थ्य के प्रति सार्थक सोच का नतीजा हैं। उन्होंने आम आदमी क्लीनिकों को लेकर टीका टिप्पणी करने वाले विपक्षी दलों के नेताओं को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें कोई भी ओछी बयानबाजी करने से पहले इन क्लीनिकों में आकर देखना चाहिये कि गरीब जनता को इन क्लीनिकों का कितना लाभ मिल रहा है। प्राईवेट क्लीनिकों में परामर्श लेने के लिये ही कई सौ रुपए की पर्ची कटवानी पड़ती है और महंगाई दवाओं तथा टैस्टों के पैसे अलग से खर्च करने पड़ते हैं जबकि इन क्लीनिकों में एक भी पैसा खर्च किये बिना उत्तम ईलाज की सुविधा दी जा रही है

47 Views