आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट डालकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई।
आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट डालकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई।
जालंधर (हरवीर सिंह गिल) फेसबुक पर पोस्ट डालकर गुरु रविदास मेले में झूले लगाने वालों से नाजायज तौर पर मोटी रकम वसूले जाने का आरोप लगाकर आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू को बदनाम करने की कोशिश की गई है। आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस खबर को पूरी तरह झूठी और बेबुनियाद बता कर इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है। (आप) सांसद सुशील कुमार रिंकू पर आरोप लगाने वाले बूटा मंडी निवासी वरुण कलेर के खिलाफ पुलिस को की गई शिकायत में आप नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि पुलिस विभाग को वरुण कलेर सबूत पेश करें और यदि वह कोई सबूत न पेश कर पाए तो इस आरोप को बेबुनियाद मानते हुए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए ।

