ट्राले की टक्कर से खंभा टूटने की वजह से 18 घंटे बिजली बंद रही

ट्राले की टक्कर से खंभा टूटने की वजह से 18 घंटे बिजली बंद रही

जालंधर (हरबीर सिंह गिल) सोमवार तड़के करीब 4:00 बजे मॉडल हाउस इलाके में बिजली के खंभे में ट्राले से जोरदार टक्कर लग जाने की वजह से खंभा कई हिस्सों में टूटकर नीचे गिर गया । इसकी वजह से कई तारे भी टूट कर सड़क पर बिखर गई। ट्रांसफार्मर को भी काफी नुकसान हुआ। तारें टूटने के साथ ही पूरे इलाके की बिजली बंद हो गई, और सारा इलाका अंधकार की आगोश में डूब गया। बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना मिलने पर उन्होंने मुरम्त का काम शुरू किया ,लेकिन काम पूरा होने में रात के 10:00 बज गए। इस प्रकार इलाका निवासियों को पूरे 18 घंटे तक बिजली ना रहने की वजह से भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

92 Views