देर रात सड़क हादसे में 5 युवकों की जिंदा जलने से मौत


जालंधर (वरिंदर सिंह , रोबिन खन्ना ) पंजाब के होशियारपुर मुकेरियां में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में 5 युवकों की जिंदा जलने से मौत हो गई। ये सभी लोग कार में सवार थे। इनकी गाड़ी को जालंधर-पठानकोट हाईवे पर दसूहा के पास ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी थी। मरने वालों में 5 लोग जालंधर वेस्ट के बताए जा रहे हैं जो 4 भार्गव कैंप तो एक घास मंडी की बताया जा रहा है
ये सभी जालंधर के रहने वाले थे। इनकी पहचान ऋषभ मिन्हास, इंद्रजीत कौंडल, राजू, अभि निवासी भार्गव कैंप और अंकित कुमार निवासी घास मंडी के रूप में हुई है। ये सभी कार में जालंधर से पठानकोट जा रहे थे। पुलिस ने इनके शवों और क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।
199 Views

