दीपक वर्मा बने करतारपुर प्रेस क्लब के प्रधान ,हरमेश दत्त को बनाया क्लब का जर्नल सेक्टरी

दीपक वर्मा बने करतारपुर प्रेस क्लब के प्रधान ,हरमेश दत्त को बनाया क्लब का जर्नल सेक्टरी
/दिनेश कुमार करतारपुर, 31 दिसंबर : करतारपुर प्रेस क्लब की एक विशेष मीटिंग प्रधान जसवंत वर्मा की देखरेख में हुई जिसमें क्लब के संरक्षक दीपक वर्मा व राकेश पुंज ने जसवंत वर्मा एवं उनकी टीम द्वारा की गई उनके कार्यकाल के दौरान गतिविधियों की प्रशंसा की ।सभी पदाधिकारियों की सर्व समिति के साथ पत्रकार दीपक वर्मा को करतारपुर प्रेस क्लब का प्रधान व गगन गौतम को पीआरओ बनाया गया । नवनियुक्त प्रधान का फूल मालाएं डालकर स्वागत किया उसके बाद नवनियुक्त प्रधान दीपक वर्मा ने अपनी टीम की घोषणा करते हुए हरमेश दत्त को महासचिव, गगन गौतम को पी आर ओ, राकेश पुंज को कैशियर, जसवंत वर्मा को चैयरमेन बनाया व कहा कि अगली मीटिंग में बाकी सभी मेंबरों की नियुक्ति की जाएगी । इस मौके पर पत्रकार गुरनेक सिंह विरदी, एडवोकेट किशन शर्मा, दिनेश कुमार , डॉक्टर अरुण शर्मा, सुरिंदर सिंह पडडा,मनजीत कुमार मौजूद थे ,प्रधान बनने पर पत्रकार दीपक वर्मा ने कहा कि वह दी गई जिम्मेवारी को पूरे मेहनत वह लगन के साथ निभाएंगे और लोगों की सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे क्लब द्वारा जरूरतमंदों की सेवा ब समाजसेवा के प्रोजेक्ट भी सभी क्लब मेंबरों के सहयोग के साथ लगाए जाएंगे । कैप्शन – करतारपुर प्रेस क्लब के नवनियुक्त प्रधान दीपक वर्मा , पीआरओ गगन गौतम अपनी पूरी टीम के साथ ( दिनेश कुमार )

389 Views