लूटपाट करने वाले पांच युवकों को किया गिरफतार

लूटपाट करने वाले पांच युवकों को किया गिरफतार

जालंधर: (करण कुमार) थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने लूटपाट के मामले में पांच आरोपियों को गिरफतार किया है। उनके पास से तीन मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल और तीन तेजधार हथियार बरामद किए गए। आरोपियों की पहचान ताजपुर के आर्यन सिंह, गांव फोलडीवाल के अभिषेक उर्फ अभि, गांव धनाल कलां के जसप्रीत सिंह उर्फ बबरी, लांबडा़ का राम, चीमा नगर के तरूण उर्फ गौचु के रूप में हुई है। थाना प्रभारी हरदेव सिंह ने बताया कि पंकज निवासी उदय नगर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उदय नगर में अज्ञात लुटेरे उससे मारपीट करके बैंग, मोबाइल और नकदी छीन कर फरार हो गए। एएसआई जसवीर चंद ने केस दर्ज कर जांच के दौरान पांच आरोपियों को गिरफतार कर उनके पास से छीना हुआ सामान व पहले से चुराए गए वाहन और छीने गए मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन का रिमांड लिया है। ताकि और वारदातें हल हो सके।

94 Views