प्राचीन शिव मंदिर में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने किए माता चिंतपूर्णी के पावन ज्योति के दर्शन, लिया आशीर्वाद

प्राचीन शिव मंदिर में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने किए माता चिंतपूर्णी के पावन ज्योति के दर्शन, लिया आशीर्वाद
करतारपुर ( दिनेश कुमार )
महामाई के पहले नवरात्र पर प्राचीन शिव मंदिर मोहल्ला सेखड़िया करतारपुर में प्राचीन शिव शंकर धर्मशाला कमेटी द्वारा नवरात्रे धूमधाम से मनाए जा रहे हैं इसके संबंध में आज पहले नवरात्र पर माता चिंतपूर्णी की पावन जोत के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं ने उनके आगे नतमस्तक होकर आशीर्वाद हासिल किया।
दोपहर 1:30 बजे से पंडित उमाशंकर की देखरेख में पहले पूजा अर्चना की गई पूर्व अध्यक्ष राजू अरोड़ा द्वारा जोत जलाई गई उसके बाद महामाई के आगमन के उपरांत रमेश रानी , रेनू भारद्वाज , शैली, कोमल, बनमलीकांत शर्मा , मैडम टिम्मी , वरुण गौतम पवन सेखडी, मास्टर अमरीक सिंह, और गांव मनार से आई दर्जन महिलाओं ने माता रानी के भजनों का गुणगान किया और जिस पर बैठे श्रद्धालु झूम उठे। इस दौरान लगे महामाई के जयकारो से सारा मंदिर परिसर गूंज उठा। बाद में शाम 6:30 बजे के करीब माता रानी की पवन ज्योति को गांव मनार प्रबंधक कमेटी कपूरथला के सदस्यों को सौपा गया। इस दौरान मंदिर परिषद महामाई के रंग में रंग रहा सभी को बाद में प्रसाद बांटा गया। इस दौरान केसर वाले दूध का लंगर भी लगाया गया। बाद में प्रधान दीपक कुमार ने पहुंचे सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का दिल से आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर प्रधान दीपक कुमार युवा प्रधान नवदीप सेखडी, अनिल शर्मा, नाथी सनोत्रा,बनमलीकांत शर्मा, वरुण गौतम, मास्टर अमरीक सिंह, गुरदेव सिंह बिल्ला, नंदकिशोर सभरवाल, सिकंदर लाल ,जसवंत वर्मा, अश्विनी कुमार, पवन सेखडी, संयम, संयम, नवीन नीना, बाउ, प्रवीण वर्मा, राजदीपक वर्मा, दिनेश कुमार,शोबित, मनीष कुमार, लव, कृष्ण ,साहिल, के अलावा महिलाओं में आशा रानी वर्मा, सरिता वर्मा, ज्योति जगपाल, बिंदर, कमलजीत, पुष्पा वर्मा, ईशा, मीनाक्षी, अनु अरोड़ा, आरती शर्मा, दीक्षा ,अनु, मंजू, रुचि वर्मा, शिवानी ,कोमल ,मधु, मनजीत, मीना, परवीन, शीला, रीता वर्मा ,सविता, राधिका ,शिंदी आंटी, सोनिया ,गीता, के अलावा सैकड़ो श्रद्धालुओं उपस्थित है

109 Views