जालंधर सहित पंजाब के 5 ज़िलों में इस तारीख को होंगे नगर निगम चुनाव, पंजाब सरकार ने चुनाव आयोग को चुनाव कराने के लिए पत्र लिखा।

जालंधर सहित पंजाब के 5 ज़िलों में इस तारीख को होंगे नगर निगम चुनाव, पंजाब सरकार ने चुनाव आयोग को चुनाव कराने के लिए पत्र लिखा।

जालंधर:(वरिंदर सिंह)
पंजाब सरकार ने चुनाव आयोग को इन चुनाव कराने के लिए पत्र लिखा है। पांच नगर निगमों में चुनाव करवाने के लिए पंजाब सरकार ने लिखा है। पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित के अगस्त महीने में जारी आदेशों के बाद पंजाब सरकार इन चुनावों को लेकर हरक़त में आ गई थी और वार्ड बंदी का काम तेज किया गया था। लोकल बॉडी विभाग की तरफ़ से चुनाव आयोग को लैटर लिखा गया। गवर्नर पंजाब बनवारी लाल पुरोहित ने पंजाब सरकार को ये चुनाव 15 नवंबर से पहले करवाने के लिए कहा था, जिसके बाद अब लोकल बॉडी ने भी चुनाव आयोग को ये चुनाव 15 नवंबर से पहले करवाने के लिए कहा है। लोकल बॉडी की तरफ़ से जारी ख़त के अनुसार अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा में सरकार को 15 नवंबर से पहले चुनाव करवाने होंगे। जिसमें अब एक महीने का समय ही रह गया है। नई वार्ड बंदी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अगर लोकल बॉडी इसे कुछ दिनों में फाइनल कर देती है तो ये चुनाव नई वार्ड बंदी के अनुसार ही होंगे, अन्यथा इन्हें पुरानी वार्ड बंदी के साथ ही लागू करना पड़ेगा।

80 Views