सीआरपीएफ की मोटरसाइकिल रैली का करतारपुर पहुंचने पर स्वागत किया गया

सीआरपीएफ की मोटरसाइकिल रैली का करतारपुर पहुंचने पर स्वागत किया गया

करतारपुर (दिनेश कुमार)

जिला प्रशासन ने बुधवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की महिला अधिकारियों की मोटरसाइकिल रैली का जंग-ए- आजादी स्मारक में स्वागत किया। यहां स्मारक पर हुए समारोह डी.आइ.जी सी.आर.पी.एफ गुरशक्ति सिंह एडीसी (सी) मंजर अमित महाजन, सीजेएम गगनदीप कौर व अन्य ने मोटरसाइकिल सवारों को सम्मानित किया। गौर है कि ‘नारी ‘शक्ति’ उत्सव के तहत मोटरसाइकिल रैली तीन अक्टूबर को श्रीनगर से शुरू हुई थी, जो 31 अक्टूबर को एकता नगर (गुजरात) पहुंचेगी। इस रैली में 21 बैंड सदस्यों सहित कुल 84 महिला अधिकारी भाग ले रहीं हैं सीआरपीएफ ने गौरवपूर्ण इतिहास पर प्रकाश डालते हुए डी.आइ.जी गुरशक्ति सिंह सोढ़ी ने कहा कि यह महिला रैली पूरे देश में महिला सशक्तीकरण का नारा बुलंद कर एकता की भावना प्रदर्शित कर रही है। ए.डी.सी (सी) मेजर अमित महाजन ने कहाकि देश के सामाजिक एवं आर्थिक विकास
में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित करना समाज के लिए एक प्रकाश पुंज होगा। राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। मोटरसाइकिल रैली देश के कोने-कोने में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश पहुंचाने और लोगों में जागरूकता पैदा करने में सहायक होगी। इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव गगनदीप कौर ने निश्शुल्क कानूनी सेवाओं के बारे में जानकारी दी। इसके बाद प्रशासन द्वारा लवप्रीत, ईशा, संजना, इश्मीत कौर, मोनिका, ख्वाहिश, पिंकी, जसप्रीत कौर, सेजलप्रीत कौर और खुशी सहित 11 लड़कियों की विभिन्न क्षेत्रों में उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूलों के विद्यार्थियों की तरफ से देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर एसडीएम बलबीर राज सहायक कमिश्नर गुरसिमरनजीत कौर, डीपीओ मनजिंदर सिंह, पार्षद अमरजीत कौर, पार्षद मनजिंदर कौर व सैकड़ों लोग उपस्थित थे

222 Views