मोगा रैली में शामिल होने के लिये रवाना हुआ आढ़तियों का जत्था

मोगा रैली में शामिल होने के लिये रवाना हुआ आढ़तियों का जत्था

ई.पी.एफ. के नाम पर वसूले 35 करोड़ जारी करे एफसीआई : नरेश भारद्वाज

फगवाड़ा (डॉ रमन / कस्तूरी लाल ) फैडरेशन आफ आढ़ती एसोसिएशन पंजाब के आह्वान पर केन्द्रीय खरीद एजेंसी एफ.सी.आई. के खिलाफ मोगा मंडी में की जा रही विशाल रोष रैली में शामिल होने के लिये आढ़तियों का एक बड़ा जत्था सोमवार को फगवाड़ा की होशियारपुर रोड स्थित नई दाना मंडी से रवाना हुआ। इस दौरान वार्तालाप में जिला कपूरथला आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान नरेश भारद्वाज ने बताया कि भारत सरकार की खरीद एजेंसी भारतीय खाद्य निगम (एफ.सी.आई.) की तरफ से आढ़तीयों के साथ की जा रही ज्यादतियों और केन्द्र सरकार द्वारा मंडियों को खत्म करने की रची जा रही साजिश के खिलाफ मोगा में बड़ी रैली की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी खरीद एजेंसियों के जरिये सरकार का इरादा बड़े कार्पोरेट घरानों द्वारा खोले सैलरों का उपयोग करके किसानों से सीधे फसल की खरीद करने का है। जिससे भविष्य में मंडियों का अस्तित्व खत्म हो जायेगा और आढ़तियों के परिवार बेरोजगारी के चलते भूखे मरने पर विवश होंगे। उन्होंने कहा कि खरीद एजेंसियां मंडी में मजदूरों को बहुत कम रेट देती हैं और आढ़ती को अपने पास से लेबर को मजदूरी देनी पड़ती है। पिछले सीजन के दौरान मोगा में अडानी ग्रुप के सैलर में खरीदी गई गेंहू की फसल की बनती कमिशन का भुगतान एफसीआई द्वारा वायदा करने के वहां बावजूद आढ़तियों को देने से इंकार कर दिया है। जिसे लेकर मोगा की अनेकों मंडियों के आढ़ती हड़ताल पर हैं। उन्होंने जहां मोगा की विभिन्न मंडियों के आढ़तियों का बनता कमिशन तुरंत देने की मांग की वहीं एफसीआई द्वारा ई.पी.एफ. के नाम पर आढ़तियों के कमिशन का वसूला गया करीब 35 करोड़ रुपया भी पंजाब भर के आढ़तियों के खाते में डालने की मांग भी की। इस दौरान फगवाड़ा की अननाज मंडी में आज आढ़तियों की सभी दुकानें पूर्ण तौर पर बंद रही। मोगा जाने वाले जत्थे में फगवाड़ा प्रधान हुसन लाल घुम्मण, परगट सिंह, राम सिंह, योगेश शर्मा, प्रणेश गुप्ता, अमित अरोड़ा, संजीव गुप्ता, अनिल गुप्ता, जसविन्द्र बोयल, अश्वनी कुमार, विक्रमजीत गुप्ता, शेखर शर्मा, मनजीत सिंह, जसवंत सिंह आदि भी शामिल थे

54 Views