यूथ वायस फाऊंडेशन ने सिविल अस्पताल में बांटा दोपहर का सप्ताहिक भोजन

कार्पोरेशन सुपरिडेंट राजिन्द्र चोपड़ा ने करवाया शुभारंभ

फगवाड़ा ( डॉ रमन / कस्तुरी लाल ) यूथ वायस फाऊंडेशन की ओर से सप्ताहिक प्रोजैक्ट के अन्तर्गत स्थानीय सिविल अस्पताल में उपचाराधीन रोगियों को दोपहर का भोजन करवाया गया। भोजन वितरण का शुभारंभ नगर निगम फगवाड़ा के सुपरिडेंट राजिन्द्र चोपड़ा ने करवाया। इस दौरान अरोड़ वंश अरोड़ा खत्री महासभा रजि. फगवाड़ा युनिट के अध्यक्ष रमन नेहरा भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। सभी ने बड़े प्रेम भाव के साथ रोगियों को भोजन बांटने की सेवा निभाई। सुपरिडेंट राजिन्द्र चोपड़ा और रमन नेहरा ने फाऊंडेशन के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत बड़ा परोपकार है कि फाऊंडेशन द्वारा सप्ताह में एक बार रोगियों के लिये दोपहर के भोजन की व्यवस्था की जाती है। अस्पताल स्टाफ ने भी फाऊंडेशन के इस स्थायी प्रोजैक्ट को सराहनीय बताया तथा कहा कि अस्पताल के समूचे स्टाफ का भी प्रयास है कि अस्पताल में उपचार के लिये आने वाले रोगियों एवं उनके परिजनों को किसी तरह की असुविधा न हो। फाऊंडेशन के अध्यक्ष गगनदीप ढट्ट एवं सचिव नंद सोनी ने सहयोग के लिये सभी का आभार जताया और कहा कि यह सेवा निरंतर जारी रखी जायेगी। इस अवसर पर फाऊंडेशन के पदाधिकारी एवं अस्पताल स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे

52 Views