सी.आर.पी.एफ का 85वां स्थापना दिवस 27 जुलाई को मनाया गया

करतारपुर ( दिनेश कुमार )

देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेवारी संभालने वाले विश्व के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल सीआरपीएफ का 85वां स्थापना दिवस 27 जुलाई को ग्रुप केन्द्र, सीआरपीएफ, जालन्धर में हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री गुरशक्ति सिंह सोढ़ी, डीआईजी ने राष्ट्र की सेवा में कर्तव्य पथ पर बहादुर जवानों के बलिदान को याद करते हुए शहीद स्मारक पर पुष्पाजंलि अर्पित की।

तत्पश्चात् उन्होंने क्वार्टर गार्ड पर सलामी ली और सैनिक सम्मेलन आयोजित कर जवानों को बल के आदर्श वाक्य सेवा और भक्ति” को बरकरार रखते हुए अनुशासन और समर्पण की उच्च भावना बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर बड़ा खाना का अयोजन किया गया जिसमें ग्रुप केन्द्र जालन्धर के अधिकारियों

एवं जवानों के साथ वेटरन भी जश्न में शामिल हुए। इस अवसर पर वेटरन को सम्मानित भी किया
गया।

पश्चिमोत्तर सेक्टर के अन्तर ग्रुप केन्द्र व बटालियन हॉकी प्रतियोगिता के अन्तर्गत ग्रुप केन्द्र जालन्धर बनाम ग्रुप केन्द्र पिन्नौर के बीच हॉकी मैच का आयोजन किया गया।

ग्रुप केन्द्र जालन्धर के बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।

45 Views