ग्रुप केन्द्र केरिपुबल जालंधर ने हर्षोउल्लास के साथ किया पौधारोपण |

करतारपुर ( दिनेश कुमार )
आज का दिवस बहुत ही पावन दिवस है क्योंकी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल जालंधर के द्वारा चलाए गए विशेष पौधारोपण अभियान में पदमश्री बाबा सेवा सिंह जी (कार सेवा वाले (खडूर साहिब)) के प्रिय सरदार देवेन्द्र सिंह जी ने आज अपनी टीम के साथ ग्रुप केन्द्र केरिपुबल जालंधर में श्री गुरशक्ति सिंह सोढ़ी, डी.आई.जी. श्री आर. के. दमाथिया, डी.आई.जी. (मेडिकल) तथा श्री जतिन्दर पाल सिंह, कमाण्डेंट तथा अन्य अधिकारियों और कार्मिकों ने बहुत उत्साह के साथ “पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया तथा पौधारोपण किया। सरदार देवेन्द्र सिंह अपने साथ 50 विभिन्न किस्मों के 2500 पौधे लेकर आए थे। जिन्हें ग्रुप केन्द्र तथा आस पास के क्षेत्र में लगाया गया। इस अवसर पर श्री गुरशक्ति सिंह सोढ़ी, डी.आई.जी. ने वृक्षों के महत्व को विस्तार से बताया तथा उन्होंने सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करने की प्रेरणा दी। वृक्ष न केवल मनुष्यों के लिए अपितु सम्पूर्ण जीव-जन्तुओं के लिए विशेष महत्व रखते है तथा वातावरण को भी अनुकूल बनाए रखते है। अतः हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिए तथा उसकी देख-रेख भी करनी चाहिए, ताकि प्रकृति सदा हरी-भरी रहें। कार्यक्रम के अन्त में श्री गुरशक्ति सिंह सोढी डी.आई.जी. ने सरदार देवेन्द्र सिंह तथा उनकी टीम का इस पावन सहयोग के लिए अपना आभार प्रकट किया।

पेड़ों से मिले शुद्ध वायु

शुद्ध वायु से हो जीवन दीर्घायु ॥

जय हिन्द!

92 Views