श्री गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री रामचरित मानस पाठ रखवाया

 

करतारपुर ,जुलाई:( दिनेश कुमार )

श्री गौरीशंकर ज्योतिष केंद्र भुलथ रोड करतारपुर में श्री गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व के उपलक्ष में श्री रामचरितमानस रामायण पाठ रखा गया, जिसमें भक्तजनों ने पूजा-अर्चना करवाई , श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर श्री रामचरितमानस का आरंभ हुआ पंडित जी ने श्री रामचरितमानस की सुंदर चौपाइयां सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया इस अवसर पर कार्यक्रम में शहर के धार्मिक संस्थाओं समाजिक संस्थाओं वह गणमान्य ने भाग लिया व पूजा अर्चना की| इस मौके पर श्री गौरीशंकर ज्योतिष केंद्र के प्रमुख परवीन धीमान, मधुसूदन बाहरी, प्रदीप कुमार ,संजय शर्मा, राजन शर्मा, दर्शन कुमार शर्मा , हरजीत सिंह, नरेंद्र सिंह पतड,ब्रह्मदत्त शर्मा, परितोष शर्मा, कुलभूषण शर्मा, गुरदेव सिंह सग्गू, पंडित पिंटू मिश्रा, आशीष ठाकुर, सुमित शर्मा ,राजन शर्मा तेजेंद्र धीमान, सुशील कुमार धीमान, विकी धीर, सोनू संगर, दिलप्रीत भुल्लर ,रोमन संगर, रेशम सिंह, नगेंद्र सिंह संधू, हनी भारद्वाज सहित बहुत से श्रद्धालु गण मौजूद थे|
कैप्शन –श्री गौरीशंकर ज्योतिष केंद्र में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में रखे गए श्री रामचरितमानस पाठ के दौरान उपस्थित श्रद्धालु गन

278 Views