सारथी वेलफेयर सोसाइटी नें लगाया फ्री मेडिकल कैंप

लुधियाना (मनमोहन कुमार) सारथी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा युथ सेवा सोसाइटी के सहयोग से 9वां फ्री मेडिकल कैंप बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा, ताजपुर रोड मे लगाया गया। कैंप मे डेंटल विशेषज्ञ डॉ नितिका जगोता, होम्योपैथिक डॉ शिवाली कांडा व सीएमसी के आँखों के डाक्टरों द्वारा 230 मरीजों की निःशुल्क जाँच की गयी व फ्री दवाइयां दी गयी। कैंप मे आये मोतियाबिंद के 20 मरीजों का मुफ्त आपरेशन सीएमसी अस्पताल मे किया जायेगा। कैंप मे फ्री शुगर व बीपी भी चेक किया गया। सारथी के अध्यक्ष सिद्धार्थ जिंदल नें बताया की सोसाइटी द्वारा चंडीगढ़ रोड पर चेरिटेबल क्लिनिक चलाया जा रहा है। क्लिनिक मे होम्योपैथिक व डेंटल के डाक्टरों की ओपीडी होती है। जहाँ पर जरूरतमंद लोगों को फ्री इलाज किया जाता है। सोसाइटी द्वारा अलग अलग स्थानों पर प्रत्येक माह फ्री मेडिकल लगाया जाता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस सेवा का लाभ ले सके। इस अवसर पर अमित सिंगला, पारस मेहता, अंकुश गुप्ता, दीपक मेहता, वंश गुप्ता, लविश गोयल, हरप्रीत कौर, कृपा वर्मा और युथ सेवा सोसाइटी से डॉ केशव कांडा, दीपक अग्रवाल, मनप्रभलीन सिंह, जसदीप बावा, मनप्रीत सिंह, दविंदर सिंह आदि उपस्थित रहे

369 Views