शिव सेना जै भारत का विलय हुआ शिव सेना अखंड भारत में, चंद्र प्रकाश चांद को बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष : हरजिंदर बिल्ला

फगवाड़ा 22 जून
शिव सेना अखंड भारत को उस समय भारी बल मिला जब चंद्र प्रकाश चांद ने अपने संगठन शिव सेना जै भारत का विलय शिव सेना अखंड भारत में करने का एलान कर दिया। उनके इस एलान के साथ ही शिव सेना जै भारत के सभी सदस्य अब शिव सेना अखंड भारत के सदस्य हो गए हैं। चंद्र प्रकाश चांद ने यह एलान शिव सेना अखंड भारत की एक विशेष बैठक के दौरान किया जिसकी अध्यक्षता शिव सेना अखंड भारत के पंजाब इंचार्ज हरजिंदर सिंह बिल्ला ने की। शिव सेना अखंड भारत के राष्ट्रीय प्रधान अजय मेहता इस बैठक में विशेष तौर पर शामिल हुए तथा उन्होंने चन्द्र प्रकाश चांद को सहर्ष शिव सेना अखंड भारत में शामिल करवाया। उसके उपरांत बिल्ला ने राष्ट्रीय प्रधान अजय मेहता की सहमती से चांद को पंजाब प्रधान के तौर पर नियुक्त करने का एलान किया जिसका सभी पदाधिकारियों ने जयकारे लगा कर स्वागत किया। इस मौके पर चन्द्र प्रकाश चांद ने अपनी नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय प्रधान अजय मेहता का और पंजाब इंचार्ज हरजिंदर बिल्ला का धन्यवाद किया तथा उन्हें विश्वास दिलाया कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, वह उसे पूरी इमानदारी से निभाएंगे। इस मौके पर दर्शन सेठी को व्यापार विंग का प्रदेश अध्यक्ष, राजिंदर चंदेल को व्यापार विंग का जिला जालंधर का प्रधान तथा मंजीत ठाकुर को जिला जालंधर का चेयरमैन नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय प्रधान अजय मेहता का और पंजाब इंचार्ज हरजिंदर बिल्ला का धन्यवाद किया तथा उन्हें विश्वास दिलाया कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, वह उसे पूरी इमानदारी से निभाएंगे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष वरिंदर शर्मा, जिला जालंधर चेयरमैन गुरदीप सिंह बिट्टू, जिला जालंधर यूथ प्रधान सचिन सोनी, विशु ढींगरा तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

