ग्रुप केन्द्र केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल जालंधर ने धूमधाम से मनाया 9वाँ अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस

करतारपुर ( दिनेश कुमार )

दिनांक 21 जून 2023 को ग्रुप केन्द्र केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल जालंधर ने श्री गुरशक्ति सिंह सोढ़ी, डी.आई.जी. के सफल एवं कुशल मार्गदर्शन में 9वें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया, जिसमें जालंधर के प्रसिद्ध डॉक्टर जय मित्तल जिन्होने “योग” में पी०एच०डी० की है अपने सहयोगी श्री शैलेश जैन, एस०डी०ई० बी०एस०एन०एल० जालंधर के साथ योग के विभिन्न आसनों का न केवल अभ्यास करवाया वरन् योग को अपने जीवन में धारण करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस पावन अवसर पर श्री गुरशक्ति सिंह सोढ़ी, डी.आई.जी. ने अपने संबोधन में इस वर्ष अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के थीम “वसुधैव कुटुम्बकम् के लिए योग तथा योग को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्रदान करने व इसे 21 जून को मनाए जाने पर प्रकाश डालते हुए योग का मानव जीवन में महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर हमें रोगों से दूर रहना है तथा स्वस्थ जीवन जीना है तो हमें योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में अवश्य शामिल करना चाहिए और हमें अपने दिन की शुरूआत योग से ही करनी चाहिए।
कार्यक्रम के अन्त में श्री दिनेश पाल सिंह, उप कमाण्डेंट सुप केन्द्र केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल जालंधर ने 9वें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस की पावन बेला में उपस्थित हाने के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होनें कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसकी भव्यता की शोभा बढ़ाई है इसके लिए सभी के प्रति हार्दिक धन्यवाद व आभार प्रकट किया। उन्होनें सभी से भविष्य में भी ऐसे ही के०रि०पु०बल को अपना सहयोग प्रदान करने की कामना के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

27 Views