पंजाब के गुरूहरसहाय में बड़ी वारदात, बादशाह वेजिटेरियन होटल में चली गोली; ज्वैलर की मौत

गुरूहरसहाय (फिरोजपुर)। किट्टी पार्टी में खाने को लेकर विवाद के बाद होटल मालिक ने मेहमानों पर गोली चला दी। गोली लगने से शहर के एक ज्वैलर की मौत हो गई और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसको इलाज के लिए लुधियाना डीएमसी रेफर किया गया है। घटना बादशाह वेजिटेरियन हाेटल गुरुहरसहाय में बुधवार देर रात 11 बजे की है। किट्टी पार्टी में शहर के 15 कपल शामिल थ

खाने को लेकर तकरार के चलते हुई फायरिंग

पार्टी के बाद खाने के वक्त गुरूहरसहाय के ज्वैलर टींका की होटल मालिक ऋषि सचदेवा से खाने को लेकर तकरार हो गई तो ऋषि सचदेवा ने अपने पार्टनर हैप्पी बिंदरा को फोन कर बुलाया। दूसरे पार्टनर ने आते ही गोली चला दी। पुलिस ने दोनों होटल संचालकों पर पर्चा दर्ज किया। आरोपित ऋषि सचदेवा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि आरोपित हैप्पी बिंदरा अभी फरार है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आराेपित काे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

293 Views