जानें- अन्य देशों की क्या है स्थिति

पाकिस्तान : एएनआइ के अनुसार, इस देश में तीन माह बाद एक दिन में 102 पीड़ितों की मौत हुई और 4,934 नए केस पाए गए। यहां चौथी लहर है।

रूस : रायटर के मुताबिक, तीसरी लहर का सामना कर रहे इस देश में एक दिन में सर्वाधिक 808 पीडि़तों की मौत हुई और 22 हजार नए केस मिले।

चीन : एएनआइ के अनुसार, डेल्टा के चलते यहां फिर नए मामलों में उछाल आया है। 24 घंटे में 61 नए केस मिले, लेकिन कोई मौत नहीं हुई।