SSC GD Constable 2021: कर्मचारी चयन आयोग ने GD कांस्टेबल उम्मीदवारों के लिए जारी किया यह जरूरी निर्देश, पढ़ें अपडेट

SSC GD Constable 2021: एसएससी ने जीडी कांस्टेबल भर्ती करने के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश जारी किया है। इसके मुताबिक कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कहा है कि जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इस पोस्ट के लिए अप्लाई नहीं किया है, वे आखिरी समय का इंतजार न करें। समय रहते आवेदन कर दें। एसएससी ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF), एनआईए (NIA), एसएसएफ (ASF) में कॉन्स्टेल (जीडी) और असम राइफल्स परीक्षा, 2021 में राइफलमैन में जीडी कांस्टेबल के कुल 25,271 पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि यानी 31 अगस्त 2021 से पहले आवेदन कर लें और आखिरी तारीख का इंतजार न करें। क्योंकि, अंतिम तिथि बीतने के बाद लास्ट डेट को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। वहीं एसएससी जीडी कांस्टेबल के पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट यानी https://ssc.nic.in पर लॉगइन करके कर सकते हैं।

SSC GD 2021 Notification: ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत- 17 जुलाई 2021

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 31 अगस्त, 2021ंं

ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि- 2 सितंबर, 2021

ऑफलाइन चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि- 4 सितंबर, 2021

ऑफलाइन चालान द्वारा शुल्क भुगतान- 7 सितंबर, 2021

एजुकेशन क्वालिफिकेशन जीडी कांस्टेबल के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कक्षा 10 या मैट्रिक परीक्षा में सफल होना चाहिए। वहीं जो उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, उन्हें अपना योग्यता प्रमाणपत्र प्राप्त होना चाहिए या तो फिर 1 अगस्त, 2021 तक परीक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए। वहीं जिन उम्मीदवारों ने निर्धारित तिथि के अनुसार आवश्यक शैक्षणिक योग्यता प्राप्त नहीं की है, वे पात्र नहीं होंगे और उन्हें आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि अभी तक एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2021 की तारीख अभी तक नहीं जारी की गई है। वहीं इस पोस्ट पर आवेदन करने के इच्छुक अभ्ययर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन को पढ़ने के बाद आयु सीमा सहित भर्ती से संबंधित डिटेल्ड नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

 

84 Views