जालंधर। टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीतने वाले चैंपियन हाकी खिलाड़ियों के लिए जालंधर में शहरवासियों ने पलक पांवड़े बिछा दिए हैं। अमृतसर एयरपोर्ट से शहर पहुंचते ही लोग उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़े। खिलाड़ियों के घरवालों के साथ आम आदमी लेकर पूर्व ओलंपियन तक उनकी एक झलक पाने को बेकरार दिखे। रामामंडी में खुली जीप में सवार अपने नायकों को उन्होंने फूल मालाओं लाद दिया है। अब उनका काफिला गांव मिठापुर की ओर रवाना हो गया है। बता दें कि जालंधर के चार खिलाड़ियों – कप्तान मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, वरुण कुमार और मनदीप सिंह भारतीय हाकी टीम का हिस्सा रहे हैं।

jagran

जालंधर में टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले जालंधर के हाकी खिलाड़ियों का खुली जीप में जबरदस्त स्वागत किया गया। लोगों ने अपने चहेते स्टार खिलाड़ियों को फूल मालाओं से लाद दिया।   

 

jagran

जालंधर के रामा मंडी में हॉकी खिलाड़ी व चैंपियन हार्दिक सिंह का स्वागत करते उनके प्रशंसक व परिजन।

jagran

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरु नानक चौक मैं खिलाड़ी को सम्मानित किया गया।

jagran

फूल मालाएं हाथ में लेकर चैंपियन हॉकी खिलाड़ियों के स्वागत के लिए तैयार पूर्व ओलिंपियन संजीव कुमार। 

jagran

 

41 साल बाद भारत ने ओलिंपिक में जीता पदक

बता दें कि भारत ने 41 साल बाद ओलिंपिक में हाकी का कोई पदक अपने नाम किया था। वर्ष 1980 के मास्को ओलिंपिक में भारत ने आखिरी बार पदक जीता था। स्वर्ण पदक। इसके बाद भारतीय हाकी टीम को पदक जीतने के लिए 41 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा है। पंजाब में हाकी पारंपरिक रूप से लोकप्रिय खेल है। जालंधर के संसासपुर और मिठापुर गांव ने बड़ी संख्या में हाकी को ओलंपियन दिए हैं। यही कारण है कि जालंधर ने अपने चहते खिलाड़ियों का घर आने पर जबरदस्त स्वागत किया है।