बाढ़ का तांडव : महाराष्ट्र में 149 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लापता, गुजरात में 12 घंटे में 100 मिमी से अधिक बारिश
बई। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बाढ़, भूस्खलन और बारिश से जुड़ी कई घटनाओं में अब तक करीब 149 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 लोग लापता बताए जा रहे हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक इन घटनाओं में 50 लोग से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज सतारा, सांगली और कोल्हापुर का हवाई सर्वेक्षण कर सकते हैं। इससे पूर्व ठाकरे ने रविवार को कोंकण क्षेत्र के रत्नागिरी जिले में भीषण बाढ़ से ग्रस्त चिपलून का दौरा किया था। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री के काफिले को रोका और उन्हें इलाके में बारिश के कहर से होने वाली समस्याओं के बारे में बताया।
सांगली के बाढ़ प्रभावित इलाकों में सेना रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। वालवा इलाके में एनडीआरएफ राहत बचाव के काम में जुटी है। अब तक सैकड़ों लोगों को सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाया जा चुका है, लेकिन बहुत सारे लोग अब भी मदद का इंतजार कर रहे हैं।

गुजरात में 12 घंटे में 100 मिमी से अधिक बारिश : गुजरात के कई हिस्सों में रविवार को भारी से बहुत भारी बारिश हुई, जिसके कारण सामान्य जनजीवन स्त-व्यस्त हो गया। अधिकारियों के मुताबिक राज्य के 12 तालुकों में 12 घंटे की अवधि के दौरान 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई।

